फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Roadways operator returning home on bike dies after car collision

Kurukshetra News: कार की टक्कर से बाइक पर घर लौट रहे हरियाणा रोडवेज के परिचालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 02:48 AM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways operator returning home on bike dies after car collision
लाडवा। गांव ब्रहाण के पास एक ऑल्टो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार हरियाणा रोडवेज के एक परिचालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जसविंद्र सिंह (40) निवासी ब्रहाण के रूप हुई। जसविंद्र सिंह कुरुक्षेत्र डिपो में तैनात था। सोमवार रात को वह अपनी ड्यूटी खत्म करके अपनी बाइक पर अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में रमेश पाल निवासी ब्रहाण ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दूध बेचकर अपनी बाइक पर लाडवा बस अड्डे पहुंचा था। यहां उसे उसका चचेरा भाई यशपाल और जसविंद्र सिंह मिल गए। बातचीत करके वह यशपाल के साथ और जसविंद्र सिंह अपनी बाइक पर घर के लिए चले थे। जसविंद्र अपनी बाइक पर उनसे आगे चल रहा था। जैसे ही करीब पौने नौ बजे वे अपने गांव के सरपंच के खेत के पास पहुंचे तो गांव की ओर से आए ऑल्टो कार चालक ने जसविंद्र की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जसविंद्र बाइक सहित सड़क पर गिर गया और जख्मी हो गया। उसने बड़ी मुश्किल से खुद को कार की टक्कर होने से बचाया। उसने तुरंत बाइक को रोककर जसविंद्र को संभाला और कार से सरकारी अस्पताल लाडवा पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जसविंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। कुरुक्षेत्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने जसविंद्र की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed