फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Nayab Saini said - BJP will win all 10 Loksabha seats and Karnal Vis seat by a big margin

Haryana: नायब सैनी बोले- सभी 10 लोस सीटों और करनाल विस सीट पर भाजपा की बड़े अंतर से होगी जीत

Mon, 03 Jun 2024 09:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jun 2024 09:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सैनी ज्योतिसर तीर्थ पर पहुंचे और पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से भी बात की। दिल्ली को कम पानी देने के सवाल पर बोले कि हरियाणा ने कटौती नहीं की, वहां सरकार व्यवस्था में फेल है।

विज्ञापन
Haryana: Nayab Saini said - BJP will win all 10 Loksabha seats and Karnal Vis seat by a big margin
ज्योतिसर तीर्थ पर पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री नायब सैनी व राज्यमंत्री सुभाष सुधा। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी, जिसमें प्रदेश की सभी लोस सीटों और करनाल विस सीट पर बड़े अंतर से भाजपा की जीत होगी। हरियाणा में 11 कमल खिलने के साथ ही भाजपा का 400 पार का नारा भी साकार होगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधान सेवक बनेंगे। यह दावा है मुख्यमंत्री नायब सैनी का, जो सोमवार को गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर पहुंचे थे। यहां पूजा अर्चना के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की।

विज्ञापन


मुख्यमंंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसा व्यक्तित्व है, जिस पर पूरा देश विश्वास करता है। जनता जानती है कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने का काम नरेंद्र मोदी ही कर सकते हैं। यही कारण है कि इस लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा और मोदी को भरपूर आशीर्वाद दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश पर राज किया है, इसके बावजूद उनके पास जनता के बीच कहने को कुछ भी नहीं है। कांग्रेस हो या आप, सभी ने इस चुनाव में झूठ का सहारा लिया है। यहां तक कि नफरत फैलाने, भाईचारे को तोड़ने का काम किया है। जनता इनकी नीति, नीयत और चरित्र को अच्छी तरह से समझती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में पानी कम दिए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां की सरकार सरासर झूठ बोल रही है। हरियाणा ने पानी की कोई कटौती नहीं की है। वहां की सरकार के पास कोई विजन ही नहीं है, जिसके चलते वह व्यवस्था में फेल है। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे झूठ का सहारा लेना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ज्योतिसर तीर्थ पर पूजा अर्चना के बाद सेक्टर तीन स्थित अपने आवास पर पहुंचे, जहां पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed