फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana Journalist Welfare Forum SDM memorandum submitted to the President, Kurukshetra

हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच ने एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Wed, 22 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Wed, 22 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Haryana Journalist Welfare Forum SDM memorandum submitted to the President, Kurukshetra
हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच ने एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन - फोटो : Amar Ujala

हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच ने जाट नेता यशपाल मलिक की शह पर 21 फरवरी को जसिया धरने की कवरेज के दौरान मीडिया कर्मियों से दुर्व्यवहार का विरोध किया और एसडीएम को ज्ञापन  सौंपा। मंच के प्रदेशाध्यक्ष पवन आश्री ने कहा कि रोहतक के मीडिया कर्मियों को कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा अपमानित करना स्वतंत्र पत्रकारिता का गला घोटने जैसा है। इसके विरोध में बुधवार को मंच के  प्रांतीय मुख्यालय कुरुक्षेत्र से  मीडिया कर्मी लामबद्ध हुए और बुधवार को नीलकंठी यात्री निवास में एक आपात बैठक कर संबंधित जाट आंदोलनकारियों द्वारा पत्रकारों को अपमानित करने की न केवल शब्दों में निंदा की।

विज्ञापन


मंच ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग की कि हरियाणा सरकार स्वतंत्र पत्रकारिता के बरकरार रखने के लिए रोहतक के पत्रकारों को डराने, धमकाने एवं अपमानित करने वाले जसिया के जाट आंदोलनकारियों के खिलाफ तुरंत प्रभाव से  मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करे और हरियाणा सरकार पत्रकारों की सुरक्षा की गारंटी मुहैया करवाए। इसके बाद मीडिया कर्मियों ने पत्रकारों को अपमानित करने वाले जाट आंदोलनकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए समस्त पत्रकारों की एकजुटता के नारे लगा अपनी आवाज बुलंद की गई।
विज्ञापन


बाद में हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच की ओर से एकत्रित मीडिया कर्मियों ने एसडीएम नरेंद्र पाल सिंह मलिक को नीलकंठी यात्री निवास में ही भारत के राष्ट्रपति महामहिम डा. प्रणब मुखर्जी के नाम एक ज्ञापन सौंपा।  प्रदर्शनकारियों में हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच के मुख्य संरक्षक आरडी गोयल, मंच के वरिष्ठ सदस्य डा. राजेश चौहान, प्रेस फोटोग्राफर नरेश, प्रदेश सचिव मेवा सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश वधवा, प्रदेश कोषाध्यक्ष देवीलाल बारना, कुरुक्षेत्र जिला के अध्यक्ष सतनाम सिंह, महासचिव डा. राजेश वधवा,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास बत्तान, शाहबाद से गोपाल कृष्ण गुप्ता, पिहोवा से जसपाल गिल, इलेक्ट्रोनिक मीडिया से विनोद खूंगर, सुनील कुमार, हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच की कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य एनडी गुप्ता, विनोद शर्मा, वेदपाल, तरुण वधवा, मंच के सचिव विनोद चौधरी, हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच के जिला प्रचार सचिव सुशील शर्मा, करनाल से रोहित लाम्सर, अंबाला से राजकुमार, जींद से कमल, अरुण सैनी, प्रेस फोटोग्राफर पाला राम, पंचकूला से नरेश कौशल आदि अनेक पत्रकार मुख्य रुप से शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed