Haryana Flood: SRDF के तहत केंद्र सरकार ने 216 करोड़ रुपये की पहली किस्त की जारी, उपमुख्यमंत्री ने दी जानकारी
उपमुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर चलाकर बाढ़ प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। ट्रैक्टर चलाकर बरसात से प्रभावित शहरी क्षेत्र में पहुंचे और लोगों की समस्याओं को जाना तथा स्थानीय अधिकारियों से भी फीडबैक ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वे कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में बुधवार को बरसाती पानी से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। वे ट्रैक्टर चलाकर बरसात से प्रभावित शहरी क्षेत्र में पहुंचे और लोगों की समस्याओं को जाना तथा स्थानीय अधिकारियों से भी फीडबैक ली।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल और शिवालिक की पहाड़ियों में लगातार हो रहीं बरसात के कारण अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों को बरसाती पानी ने प्रभावित किया है, लेकिन सुखद बात यह है कि अब शाहबाद में दो फीट और यमुना नदी के पानी के डेढ़ फीट पानी का स्तर नीचे आया है।
अगर आगामी 48 घंटे में पहाड़ी क्षेत्र में बरसात नहीं हुई तो प्रदेश में फिर से सामान्य स्थिति हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करनाल और पानीपत में नहरों के तटबंध टूटने से पहले सवा लाख एकड़ फसलों का नुकसान होने की रिपोर्ट मिली है। सभी उपायुक्त को घरों, पशुधन और जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए है।
उन्होंने वीटा की दो डेयरियों को निर्देश दिए कि शाहबाद में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत सामग्री पहुंचाए। इसके अलावा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि बरसात से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाए और लोगों को पीने के पानी, खाद्य सामग्री, दवाइयां घर-घर जाकर पहुंचाई जाए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नहरों के बांध टूटने से गांवों और शहरों में जलस्तर बढ़ा, लेकिन कृषि क्षेत्र बरसात के पानी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इस मौके पर विधायक एवं चेयरमैन रामकरण काला व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।