फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana first in medal tally with 39 medals

हरियाणा 39 पदक के साथ पदक तालिका में प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Haryana first in medal tally with 39 medals
गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ी 18 स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर है। सेफ द मिशन (सीडीएम) लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि आयोजन के समापन पर हरियाणा के टॉप पर रहने की उम्मीद है। इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल व खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह की खेल नीति को जाता है।
विज्ञापन

कहा कि हरियाणा की मिट्टी और खून दोनों में खेल है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण, 12 रजत और नौ कांस्य पदक सहित अब तक कुल 39 पदक जीते हैं। सोमवार देर शाम तक इनकी संख्या निश्चित रूप से बढ़ेगी। 81 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक ने 170 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। कहा कि अभी तक हरियाणा के खिलाड़ियों ने कुश्ती में सर्वाधिक नौ स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं। शूटिंग में दो स्वर्ण और तीन रजत पदक, नेट बॉल में दो स्वर्ण, एथलेटिक्स में दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक, रग्बी में एक स्वर्ण पदक, साइकिलिंग में एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल, वेटलिफ्टिंग में एक स्वर्ण पदक, कबड्डी में दो कांस्य पदक और टेबल टेनिस में एक रजत पदक प्रदेश को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed