फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: Congress MLA Ashok Arora said- BJP stole the mandate in the assembly elections

Haryana: कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा बोले- विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनादेश को किया चोरी

Sun, 20 Oct 2024 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 20 Oct 2024 09:58 PM IST
सार

अशोक अरोड़ा बोले कि अप्रत्याशित चुनाव नतीजे आने से हर कोई हैरान है। पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। 

विज्ञापन
Haryana: Congress MLA Ashok Arora said- BJP stole the mandate in the assembly elections
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक अशोक अरोड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूरे प्रदेश में और थानेसर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की लहर चल रही थी, परंतु अप्रत्याशित चुनाव नतीजे आने से सारी जनता हैरान है। भाजपा सरकार ने ईवीएम में सेटिंग करके जनादेश को चोरी किया है। यह आरोप थानेसर से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक अशोक अरोड़ा ने लगाए।

विज्ञापन


वे पंजाबी धर्मशाला में थानेसर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत के कारण ही कांग्रेस को थानेसर में विजय प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


अब कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर नगर परिषद का चुनाव लड़ेंगे, और नगर परिषद चुनाव में भी जीत हासिल करेंगे। अरोड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। कारोबारियों को सरेआम गोली मारी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएपी खाद के लिए धक्के खा रहे किसान
अरोड़ा ने कहा कि अपने आप को किसान हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार के राज में डीएपी खाद की बड़ी कमी है। गेहूं की बिजाई का सीजन शुरू हो चुका है। किसान डीएपी लेने के लिए धक्के खा रहे हैं। उन्हें ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि गेहूं के बिजाई की सीजन को देखते हुए सरकार को डीएपी का सीजन से पहले इंतजाम करना चाहिए था, लेकिन भाजपा सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed