फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: Chhath festival celebrated in religious city Kurukshetra, devotees gathered at the lake for worship

Haryana: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में छठ पर्व की धूम, पूजा के लिए सरोवर पर उमड़े श्रद्धालु, सीएम पहुंचे पानीपत

Sun, 19 Nov 2023 04:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 04:00 PM IST
सार

ब्रह्मसरोवर तट पर मुख्य आयोजन होगा। शाम को सांस्कृतिक संध्या में कालाकार समां बांधेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पानीपत पहुंच गए हैं। पानीपत म यहां छठ पूजा महापर्व में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Haryana: Chhath festival celebrated in religious city Kurukshetra, devotees gathered at the lake for worship
पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

विस्तार

सूर्य उपासना का महापर्व छठ धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। अल सुबह से ही श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर तट पर पहुंचना शुरू हो गए थे, जहां विशेष आयोजन किया जा रहा है। अभी तक महिलाएं अपने-अपने घरों में ही पर्व की तैयारियां करती रही जबकि आज रविवार को छठ पर्व का तीसरा दिन है।
विज्ञापन

विज्ञापन

इस दिन सूर्यदेव और उनकी बहन छठ माता की पूजा आराधना के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। आज महिलाओं का निर्जला व्रत है, जो कि सबसे कठिन माना जाता है और महिलाएं यह व्रत रखकर अपनी संतान की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, लेकिन इस कठिन व्रत में भी खिला हुआ चेहरा लेकर ब्रह्मसरोवर में कमर तक पानी में उतर आई हैं। सूर्य के डूबने के इंतजार में प्रबल खड़ी है। ब्रह्मसरोवर पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ पूजा के लिए बाजारों में भी रोनक छाई हुई है। बाजारों में छाज से लेकर गन्ने और अन्य फल-फ्रूट महिलाएं पूजा के लिए खरीद रही हैं। इसी के साथ महिलाएं अधिक मात्रा में छाज खरीद रही हैं, क्योंकि लकड़ी को शुद्धि का प्रतीक माना जाता है।

तो वहीं शाम भजन-कीर्तन के लिए पंडाल सजे हुए हैं, जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कीर्तन का लुत्फ उठाएंगे। इस दौरान प्रदेश के जन स्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल मुख्यातिथि होंगे जबकि कईं भजन गायक यहां समां बांधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed