फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana and Himachal Pradesh to sign MoU for construction of dam at Adi Badri

सरस्वती नदी पुनर्जीवन: आदि बद्री में बांध का निर्माण करने के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच होगा एमओयू

Fri, 07 Jan 2022 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Jan 2022 01:45 AM IST
सार

हरियाणा में सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए बांध बनाया जाएगा। सोम नदी पर आदी बद्री बांध के निर्माण को हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के बीच एमओयू किया जाएगा।

विज्ञापन
Haryana and Himachal Pradesh to sign MoU for construction of dam at Adi Badri
saraswati river

विस्तार

आदि बद्री में बांध का निर्माण करने के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच एमओयू होगा, जिस पर हरियाणा और हिमाचल के मुख्यमंत्री 21 जनवरी को हस्ताक्षर करेंगे। इस एमओयू से सरस्वती नदी के जल प्रवाह की योजना को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा। यह कहना है हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच का। वे गुरुवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोर्ड के सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन संस्कृति से जुड़ी सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने की परियोजना के लिए बेहतर तालमेल से कार्य किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने इस प्राचीन धरोहर को पुनर्जीवित करने का निश्चय किया है। इसके तहत हरियाणा प्रदेश में सरस्वती नदी में जल प्रवाह की कार्य योजना पर काम किया जा रहा है। यह परियोजना जल संरक्षण, सिंचाई, पेयजल के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः कैबिनेट फैसला: हरियाणा की सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए बनेगा बांध, हिमाचल देगा अपनी जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सिंचाई विभाग के विशेष एचओडी विजेंद्र सिंह, एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर बीएस नेहरा, एसई अरविंद कौशिक, एक्सईएन नितिन भट्ट, एक्सईएन समीर शर्मा, एक्सईएन जसबीर सिंह, तहसीलदार चेतना चौधरी, एसडीओ नितिन गर्ग, एसडीओ रविंद्र, एसडीओ दीपक, एसडीओ सतीश नैन आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed