फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cabinet decision: Dam will be built to revive Saraswati river of Haryana, Himachal will give its land

कैबिनेट फैसला: हरियाणा की सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए बनेगा बांध, हिमाचल देगा अपनी जमीन

Thu, 06 Jan 2022 10:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jan 2022 10:44 AM IST
सार

सिरमौर सीमा पर आदी बद्री में बांध निर्माण को हिमाचल की ओर से जमीन दी जाएगी। बीते दिनों हरियाणा जाकर इस बाबत प्रदेश के मुख्य सचिव रामसुभग सिंह चर्चा भी कर चुके हैं। पौराणिक नदी सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए हरियाणा और हिमाचल सीमा पर बांध बनाने की योजना पर वर्ष 2018 से काम चल रहा है।

विज्ञापन
Cabinet decision: Dam will be built to revive Saraswati river of Haryana, Himachal   will give its land
हिमाचल कैबिनेट बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हरियाणा में सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए बांध बनाया जाएगा। सोम नदी पर आदी बद्री बांध के निर्माण को हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के बीच एमओयू किया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार और हरियाणा सरकार के बीच सोम नदी पर आदी बद्री बांध के निर्माण और सरस्वती नदी

विज्ञापन

के साथ इसे जोड़ने संबंधित समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी गई। सिरमौर सीमा पर आदी बद्री में बांध निर्माण को हिमाचल की ओर से जमीन दी जाएगी। बीते दिनों हरियाणा जाकर इस बाबत प्रदेश के मुख्य सचिव रामसुभग सिंह चर्चा भी कर चुके हैं। पौराणिक नदी सरस्वती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए हरियाणा और हिमाचल सीमा पर बांध बनाने की योजना पर वर्ष 2018 से काम चल रहा है। ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बांध निर्माण से लेकर प्रभावित क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पुल आदि निर्माण योजनाओं पर जो भी खर्च होगा। उसे केंद्र औरहरियाणा सरकार वहन करेगी। बांध का निर्माण होने के बाद हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बाढ़ से निजात मिलेगी। 
विज्ञापन


 आदी बद्री क्षेत्र में प्रस्तावित डैम स्थल में 77 हेक्टेयर क्षेत्र हिमाचल प्रदेश का आता है जबकि 11 हेक्टेयर हरियाणा का है। डैम बनने से हिमाचल प्रदेश की लगभग तीन हजार की आबादी प्रभावित होगी। इनके चारागाह स्थल डैम के जलक्षेत्र में आएंगे। बांध बनने से यमुनानगर जिले के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आने से बचेंगे, वहीं सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ  इंडिया की ओर से बांध बनाने के लिए सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब दोनों राज्यों के बीच एमओयू होने के बाद इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed