फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Haryana: 25 year old youth from Haryana died in a road accident in America

Haryana: अमेरिका में हुए सड़क हादसे में हरियाणा के 25 साल के युवक की मौत, ट्राला चलाता था निर्मल सिंह

Fri, 02 Feb 2024 06:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 06:06 PM IST
सार

निर्मल सिंह ट्राला चलाता था। ट्राला बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल से नीचे जा गिरा। मृतक का शव चार दिन के अंदर पिहोवा पहुंचेगा। दोस्त शव को लाने में आने वाली कागजी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Haryana: 25 year old youth from Haryana died in a road accident in America
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा क्षेत्र के फौजी प्लाट के रहने वाले युवक की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई। निर्मल सिंह (25) अमेरिका में ट्राला चलाता था। संतुलन बिगड़ने से उसका ट्राला रेलिंग से टकराकर पुल से नीचे गिर गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना से परिवार में मातम छाया हुआ है। जानकारी अनुसार निर्मल सिंह वर्ष 2018 में अमेरिका गया था।
विज्ञापन

 

वह कैलिफोर्निया में ट्राला चलाता था। गत दिवस वह अपना ट्राला लेकर जा रहा था। जैसे ही वह मिशीगन के समीप पहुंचा अचानक ट्राले का संतुलन बिगड़ गया। ट्राला रेलिंग को तोड़ते हुए पुल से नीचे गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि चालक निर्मल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। निर्मल सिंह की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। निर्मल सिंह के कंधों पर ही उसके परिवार की जिम्मेदारी थी।

विज्ञापन


दो से चार दिन में आएगा शव
परिजनों के अनुसार निर्मल सिंह का शव वापस लाने की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। आगामी दो से चार दिन के अंदर उसका शव पिहोवा पहुंच जाएगा।अमेरिका में उसके दोस्त सारी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed