फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Harvinder Kaur unanimously elected as Sarpanch of Khanpur

हरविंद्र कौर सर्वसम्मति से बनी खानपुर की सरपंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Harvinder Kaur unanimously elected as Sarpanch of Khanpur
पंचायत चुनाव को लेकर चौपालों व गलियों में चुनावी हलचल है। वहीं उपमंडल के गांव खानपुर में पिछले 25 साल से सरपंच पद के लिए कोई चुनाव ही नहीं हुआ है बल्कि सर्वसम्मति से पांच सरपंचों को निर्वाचित किया गया। इस बार गांव खानपुर का सरपंच पद महिला के लिए आरक्षित था। इसलिए 582 मतदाताओं ने सर्वसम्मति के साथ हरविंद्र कौर को अपना सरपंच चुना है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2014 में केहरचंद, वर्ष 2009 में माया राम, इससे पहले रणबीर कुमार व रविंद्र राम सर्वसम्मति से सरपंच बनाए थे। वहीं नवनिर्वाचित सरपंच हरविंद्र कौर ने कहा कि जिन आशाओं के साथ ग्रामीणों ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है वह इसे बखूबी निभाएंगी। गांव का अधिक से अधिक विकास कराया जाएगा। इस मौके पर जयपाल, हरकेश कुमार, विजेश कुमार, रवि कुमार, सुशील, अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed