फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Happy Birthday Kurukshetra: Unmatched 49 years...Golden start of 50th, Kurukshetra

हैप्पी बर्थ डे कुरुक्षेत्र : बेमिसाल 49 साल...50वें का सुनहरा आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Kurukshetra: Unmatched 49 years...Golden start of 50th, Kurukshetra
धर्मनगरी का विहंगम दृश्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मैं कुरुक्षेत्र हूं और आज मैं 49 वर्ष का हो चुका हूं। इन 49 वर्ष में मैंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बात चाहे खेल की हो, शिक्षा या फिर धर्म की आज मैं हर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता हूं। करनाल जिले में 23 जनवरी, 1973 को अलग होकर मेरा गठन हुआ था। तब से लेकर आज तक मैंने बदलाव और विकास के कई चेहरे देखे।
गीता के ज्ञान, मंदिरों के घंटे, मस्जिद की अजान से लेकर हर्ष के टीले तक मेरे अंदर अनेक धार्मिक, पौराणिक और ऐतिहासिक पल समाए हुए हैं। आज 50वें वर्ष में प्रवेश करने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मेरी रज में मेहनत कर संदीप सिंह वर्तमान में खेल राज्यमंत्री, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड, भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, नवनीत, नवजोत सहित कई खिलाड़ियों ने देश का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर चमकाया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र का वर्णन श्रीमद्भगवद गीता के पहले श्लोक में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के रूप में किया गया है। कुरुक्षेत्र महान ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का स्थान है, जिसे वेदों और वैदिक संस्कृति से जुड़े होने के कारण सभी देशों में श्रद्धा के साथ देखा जाता है। यह वही भूमि है जिस पर महाभारत का युद्ध लड़ा गया था और भगवान कृष्ण ने अर्जुन को ज्योतिसर में कर्म के दर्शन का ज्ञान दिया था। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, कुरुक्षेत्र 48 कोस में फैला है, जिसमें कई तीर्थ स्थान, मंदिर और पवित्र तालाब शामिल हैं, जिनसे पांडवों और कौरवों और महाभारत युद्ध से जुड़ी कई घटनाओं का संबंध रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रोजेक्टों ने बदली कुरुक्षेत्र की सूरत
-पहला सिनेमा रुद्रा गौतम के नाम रुद्रा थिएटर बना वर्ष1966 में
-कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का गठन 1968 मेें
-करनाल से अलग जिला कुरुक्षेत्र बना 1973 में
-श्रीकृष्ण राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज 1975 मेें
-विख्यात ब्रह्मसरोवर का जीर्णोद्धार, 1975 में
-नेशनल हाईवे स्थित पिपली चिड़ियाघर 1982 में
-शहर में पहला रेस्टोरेंट मेजबान 1986 में
-भारत का एक मात्र श्रीकृष्ण संग्रहालय 1991
-राष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती की शुरुआत1989
-पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र 2001
-गीता जयंती को राष्ट्रीय उत्सव की पहचान, 2001
-रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, 2002 डीम्ड यूनिवर्सिटी, फिर एनआईटी बनी
-18 मंजिला गीता ज्ञान मंदिर-2004
-कल्पना चावला तारामंडल, 2005
-हरियाणा धरोहर संग्रहालय, 2006
-1857 की क्रांति में हरियाणा का योगदान संग्रहालय, 2008
-होटल मैनेजमेंट संस्थान, 2008
-हरियाणा मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर, 2009
-तिरुपति बालाजी मंदिर, 2012
-एनआईडी, 2013
-100 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस्कॉन मंदिर, 2014
-गीता जयंती को अंतरराष्ट्रीय उत्सव की पहचान, 2016
-केंद्र की 100 करोड़ की कृष्ण सर्किट परियोजना, 2016
-गीता ज्ञान मंदिर, 2016
-महाभारत थीम पर रेलवे जंक्शन का कायाकल्प, 2016
-देश का पहला आयुष विश्वविद्यालय, 2019
-महाभारत थीम पर छह करोड़ का लाइट एंड साउंड शो-2019
-एलएनजेपी अस्पताल की नई इमारत
-गीता ज्ञान संस्थानम
-ज्योतिसर में भगवान श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप स्थापित-2021
इन बड़े प्रोजेक्ट पर चल रहा कार्य
-253 करोड़ में किया जा रहा एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का निर्माण
-56 करोड़ रुपये में बनाई जा रही पिपली से थर्डगेट तक सिक्सलेन
-ज्योतिसर में तैयार किया जा रहा इस्कॉन मंदिर, लगभग बनकर तैयार है
-विश्वविद्यालय खेल परिसर में बनाया जाएगा हॉकी एस्टोट्रफ
-ब्रह्मसरोवर पर करीब 16 करोड़ की लागत लगेगा लाइट एंड साउंड शो
-पटियाला से हरिद्वार फोर लेन सड़क बनाने का प्रयास
-धर्मनगरी हो हरिद्वार व जयपुर से रेलवे के द्वारा जोड़ने का प्रयास
-मारकंडा नदी पर आठ करोड़ 70 लाख की लागत से हरिगढ़ भोरख व जंधेड़ी के बीच बनेगा पुल
-पिहोवा में पांच करोड़ 41 लाख 91 हजार की लागत से निर्माणाधीन किसान सेवा केंद्र
-तीन करोड़ 60 लाख की लागत से इस्माईलाबाद में पीएचसी का निर्माण
-33 करोड़ 15 लाख की लागत से गांव खेड़ी रामनगर में नर्सिंग कॉलेज का निर्माण
-23 करोड़ 57 लाख की लागत से इस्माईलाबाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को निर्माण
-श्रीकृष्णा सर्किट के तहत 97 करोड़ की लागत से सन्निहित सरोवर, ब्रह्मसरोवर, नरकातारी तीर्थ का जीर्णोद्धार
-पिहोवा में 18 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा 50 बेड का अस्पताल
-ज्योतिसर तीर्थ में महाभारत थीम पर बन रहे संग्रहालय
कुरुक्षेत्र एक नजर
क्षेत्रफल- 1530 स्क्वायर किलोमीटर
जनसंख्या- करीब 12 लाख
लिंगानुपात- 921
साक्षरता दर- 76.31 प्रतिशत, पुरुष-83.02, महिलाएं 68.84
सड़कें- जिले में चार नेशनल हाईवे (152 हिसार चंडीगढ़, 152-डी गंगहेड़ी से महेंद्रगढ़, एनएच-44, अंबाला-साहा)।
राज्य राजमार्ग (नंबर-4 बराड़ा-शाहाबाद-ठोल, नंबर-7 इंद्री-लाडवा-शाहाबाद, नंबर-6 सहारनपुर-यमुनानगर, नंबर-9 पिहोवा-पटियाला)
विधानसभा- चार (थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद, लाडवा)
पंचायतें- 423
सब डिवीजन- तीन ( थानेसर, शाहाबाद और पिहोवा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed