फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gyanodya book released at Geeta Niketan Vidya Mandir

Kurukshetra News: गीता निकेतन विद्या मंदिर में ज्ञानोदय ग्रंथ का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gyanodya book released at Geeta Niketan Vidya Mandir
कुरुक्षेत्र। लोकार्पण के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार नड्डा सहित अन्य सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। मोहन नगर स्थित गीता निकेतन विद्या मंदिर की ओर से स्थापना वर्ष 1987 से 2026 तक की विकास यात्रा को समेटते हुए तैयार किए गए ऐतिहासिक ग्रंथ '' ज्ञानोदय'' का लोकार्पण आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार नड्डा, हिंदू शिक्षा समिति हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. ऋषिराज वशिष्ठ और उपाध्यक्ष चेतराम शर्मा ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया। ‘ज्ञानोदय’ का संकलन विद्यालय से जुड़े मौलिक दस्तावेजों, छायाचित्रों, समाचार पत्रों, पंजिकाओं और ऑडियो-वीडियो सामग्री के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें विद्यालय के विकास, उपलब्धियों और शैक्षणिक मूल्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन



विजय कुमार नड्डा ने कहा कि किसी भी विद्यालय का इतिहास उसका दर्पण होता है। प्रधानाचार्य यशपाल वधवा के मार्गदर्शन में आचार्य टोली ने पूर्व प्रधानाचार्यों, प्रबंध समितियों और शिक्षकों के अनुभवों को संजोकर अमूल्य धरोहर तैयार की है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर प्रेरित करेगी।
विज्ञापन


डॉ. ऋषिराज वशिष्ठ और चेतराम शर्मा ने कहा कि ज्ञानोदय सहयोग और समर्पण की भावना का प्रतीक है और यह दर्शाता है कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाती है। अतिथियों ने आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को जीवन में चुनौतियों से न घबराने, ईमानदारी और परिश्रम को अपनाने का संदेश दिया। इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष श्याम लाल कौशल, प्रबंधक राजेश गोयल, कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग सहित पदाधिकारी, पूर्व प्रधानाचार्य, आचार्य, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। लोकार्पण के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार नड्डा सहित अन्य सदस्य। स्वयं

कुरुक्षेत्र। लोकार्पण के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार नड्डा सहित अन्य सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed