फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gulshan in 1600 meters, Sachin topped in 400 meters, Kurukshetra

1600 मीटर में गुलशन, 400 मीटर दौड़ में सचिन रहे अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Gulshan in 1600 meters, Sachin topped in 400 meters, Kurukshetra
द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में गूंज वेलफेयर क्लब की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर 15वीं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में पुरुषों की 1600 और 400 मीटर दौड़ कराई गई। 1600 मीटर दौड़ में गुलशन पहले स्थान पर रहा। वहीं 400 मीटर दौड़ में सचिन ने बाजी मारी।
खेल राज्यमंत्री ने दौड़ को हरी झंडी देकर विधिवत रूप से प्रतियोगिता का आगाज किया। इससे पहले खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह, जिला खेल अधिकारी रामनिवास, क्लब के संजीव शर्मा व सुरेंद्र ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। खेल राज्यमंत्री ने क्लब को दो लाख रुपये अनुदान राशि देने का एलान किया। क्लब के प्रधान रजत पांचाल ने बताया कि 1600 मीटर दौड़ में प्रथम रहे गुलशन को 51 सौ रुपये और 400 मीटर दौड़ में अव्वल आए सचिन को 21 सौ रुपये इनाम के साथ मेडल दिया गया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संदीप सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन करना सराहनीय कार्य है। मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री मनोहर लाल ने इस वित्त वर्ष के लिए खेलों से संबंधित ऐतिहासिक 540.50 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है। इस साल सरकार की तरफ से 1100 खेल नर्सरियां खोली जाएगी। इसके अलावा खेल आवासीय अकादमी योजना में 10 डे बार्डिगं्स और आठ आवासीय अकादमियां खोलने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इस बजट से प्रदेश के सभी खेल स्टेडियम की कमियों को दूर किया जाएगा। इन खेल प्रांगणों में गेम के हिसाब से तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। इस सभी खेल प्रांगणों की खामियों का खाका तैयार किया जाएगा। इस योजना के बाद खेल प्रांगणों को चकाचक किया जाएगा। वहीं पिहोवा अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में संदीप सिंह ने कहा कि व्यापारियों व किसानों का वकील बनकर आपकी समस्या को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा था, जिसे मंडियों में ही गेहूं खरीद कार्य सुचरु करने का फैसला फिर लागू कराया। आढ़तियों के परामर्श से पिहोवा अनाज मंडी के अलावा हल्के की अन्य ग्रामीण मंडियों व खरीद केंद्रों पर भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed