फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ground water survey will be done in 34 villages of Ladwa, Kurukshetra

लाडवा के 34 गांवों में होगा भूजल सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ground water survey will be done in 34 villages of Ladwa, Kurukshetra
अटल भूजल योजना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करती टीम। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अटल भूजल योजना के तहत अब लाडवा खंड के 34 गांव का दौरा किया जाएगा। भूजल विशेषज्ञ डॉ. नवीन नैन के नेतृत्व में कार्य कर रही जिला भागीदार टीम को विकास एवं पंचायत अधिकारी की ओर से मंजूरी मिल गई है।
भूजल विशेषज्ञ डॉ. नवीन नैन ने शनिवार को ग्राम सचिव, प्रखंड विकास पंचायत अधिकारी, डीपीएमयू एवं अधीक्षण अभियंता डीपीएमयू नोडल अधिकारी के बीच 34 जल सुरक्षा योजना प्रस्तुत की। इस दौरान खंड विकास पंचायत अधिकारी व ग्राम सचिव ने जल सुरक्षा योजना के हर पहलू को समझा और भूजल प्रबंधन में अटल भूजल योजना से होने वाले लाभों की भी चर्चा की। भूजल विशेषज्ञ डॉ. नैन ने कहा कि लाडवा के 34 गांवों का भूजल स्तर 90 से 180 फीट बीच है। भूजल स्तर का यह आंकड़ा बहुत खराब स्थिति या डार्क जोन की स्थिति का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल संकट के लिएधान की फसल, कृषि की खेती का तरीका, भूजल का अधिक दोहन, भूजल पर एक ही निर्भरता, नहर के पानी की कमी, वर्षा के पानी की घुसपैठ की कमी और घरेलू स्तर पर उपयोग की उच्च दर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि अटल भूजल योजना के तहत पिहोवा, लाडवा और शाहाबाद के 189 गांवों में सर्वे किया जा रहा है। हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण विभाग ने रिपोर्ट में जिले का 97.57 फीसदी क्षेत्र रेड जोन में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल सुरक्षा योजना की रिपोर्ट के आधार पर यह बिल्कुल स्पष्ट है कि ये 34 गांव बुनियादी आवश्यकता से 8-12 गुना अधिक भूजल निकाल रहे हैं। हमें लोगों को बहुत शिक्षित बनाना है और भविष्य के भूजल संकट के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कुरुक्षेत्र जिले में क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू करना चाहिए। लाडवा खंड में हर साल भूजल स्तर एक से डेढ़ मीटर प्रति वर्ष की दर से गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed