फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Green grass disappears from the park, and the land is rough, Kurukshetra

पार्क से हरी घास गायब, और जमीन ऊबड़-खाबड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Green grass disappears from the park, and the land is rough, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र प्रशासन की अनदेखी के कारण पार्क अपना वजूद खोते जा रहे हैं। सेक्टर 13 स्थित पार्क की शुक्रवार को स्थिति जांची गई तो हालत काफी खराब पाई गई। पार्क में हरी घास गायब है और जमीन भी ऊबड़-खाबड़ है। पार्क की ऐसी हालत के चलते लोगों ने यहां आना ही बंद कर दिया है। यहां पर न तो लाइट तक की कोई व्यवस्था है और न ही साफ सफाई का कोई प्रबंध है। जरा सी बारिश होते ही यहां जलभराव हो जाता है। बच्चों के खेलने के लिए यहां झूले तक नहीं है। बदहाली का शिकार पार्क आसपास के लोगों के लिए सुविधा की जगह परेशानी बना हुआ है।
अंकुर ने बताया की पार्क की रौनक बच्चों से होती है, लेकिन यहां झूले ही नहीं है, जिस कारण बच्चे यहां आना पसंद नहीं करते हैं। प्रशासन को सभी पार्कों में झूलों का प्रबंध करना चाहिए।
विज्ञापन

एनएस चौहान ने बताया कि पार्क मेें सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। कई दिनों तक यहां पड़ी रहने वाली गंदगी से दुर्गंध आने लग जाती है, जिस कारण आम जन को बहुत परेशानी होती है। प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशव राम ने बताया कि पार्क में पानी एवं लाइट की बहुत गंभीर समस्या है। लाइट न होने असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पानी कि निकासी न होने के कारण यहां बारिश के दिनों में तालाब बन जाता है।

पूर्व पार्षद सतीश कुमार ने कहा कि सेक्टर के सभी पार्कों की हालत खराब है। झूले टूटे पड़े हैं। सारा दिन इनमें बेसहारा पशु विचरण करते हैं। कई बार प्रशासन के समक्ष समस्या को उठाया। कोई समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed