फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Grabbed Rs 5.82 lakh by showing fake visa of Australia

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा दिखाकर 5.82 लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Grabbed Rs 5.82 lakh by showing fake visa of Australia
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 5.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों ने फर्जी वीजा दिखाकर वारदात को अंजाम दिया। थाना शहर में दर्ज शिकायत में रेणु निवासी बिशनगढ़ ने बताया कि वह आईलेट्स सेंटर पर नौकरी करती थी, जहां उसकी मुलाकात अंकुश के साथ हुई। अंकुश ने उसे बताया कि उसके दोस्त का ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगा है। यह वीजा करनाल के घरौंडा निवासी सुलखन मसीह उर्फ अजय व नीरज सैनी ने लगवाया है। विश्वास होने पर वह अगस्त 2023 में आरोपियों से मिली थी। आरोपियों ने उसे एक माह के अंदर वीजा देकर उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। बात तय होने पर आरोपियों ने मेडिकल के लिए उससे 32 हजार रुपये लिए थे। आरोपियों ने 15 सितंबर को उसके मोबाइल पर फर्जी वीजा की कॉपी भेजकर पांच लाख रुपये मांगे थे। उसी दिन उसने 50 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से भेजे तथा पांच लाख रुपये नकद दो-तीन दिन बाद नए बस अड्डे पर दिए थे। उसने वीजा की जांच कराई तो वह फर्जी पाया गया। उसने आरोपियों से अपने पैसे मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed