फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government will buy every grain of paddy: Naib Singh

धान का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार : नायब सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Government will buy every grain of paddy: Naib Singh
कुरुक्षेत्र/लाडवा/बाबैन/पिपली। धान का एक-एक दाना खरीदने का काम किया जाएगा। किसानों को तय समयब में फसल खरीद का भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। सरकार किसानों की हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मंडियों में किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उक्त विचार कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शुक्रवार को पिपली, लाडवा व बाबैन अनाज मंडी में दौरे के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिलर्स के साथ कल बैठक भी हुई थी, उनकी जो समस्याएं व परेशानियां है उसे सुना गया है और उसका समाधान करने की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ कार्य किया जा रहा है और एमएसपी पर धान की खरीद की जाएगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि शपथ समारोह से पहले किए गए वायदे के अनुरूप 25 हजार पदों का परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई पार्टी है।
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. जी अनुपमा, उपायुक्त राजेश जोगपाल, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला भाजपा जिला प्रधान सुशील राणा, धर्मवीर मिर्जापुर, बंतो कटारिया, साक्षी खुराना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





मुख्यमंत्री ने खुद धान को हाथ में लेकर नमी को जांचा
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अनाज मंडी का दौरा करते हुए धान की ढेरियों पर जाकर जहां नमी को हाथ से जांचा जो वहीं नमी मशीन के माध्यम से भी धान की नमी की जांच की। इस दौरान किसानों व आढ़तियों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की और उन्हें जल्द धान के उठान होने का भरोसा दिलाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed