फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government should give compensation by doing special girdawari of damaged crops, Kurukshetra

खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी कराकर मुआवजा दे सरकार ः अशोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Government should give compensation by doing special girdawari of damaged crops, Kurukshetra
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि बेमौसम की बरसात ने फसलों को तहस नहस करके रख दिया है। किसान खेतों से बरसाती पानी निकाल कर फसल को बचाने में लगा हुआ है, लेकिन बार बार कुदरत का कहर किसानों पर पड़ रहा है। इससे किसान प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में सरकार विशेष गिरदावरी करा किसानों को समय रहते राहत प्रदान करे।
अरोड़ा शुक्रवार को अनाज मंडी में कांग्रेसी कमेटी के पूर्व ब्लाक प्रधान मोहन लाल भांवरा के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस महीने की बरसात ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। गेहूं, सरसों, आलू व सब्जी की फसलें तबाही के कगार पर पहुंच चुकी हैं। किसान पहले ही कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। खाद व दवा का प्रबंध तक बमुश्किल किया गया। अब बरसात ने सभी सपने चकनाचूर कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को समय रहते मदद दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो फसलें तबाह हो रही हैं उनकी जगह अगली किसी भी फसल की बुआई इस समय संभव नहीं है। ठेके पर जमीन लेकर काश्त करने वालों की हालत पतली हो चली है। इस अवसर पर जगदीश राठी, हेमराज सिंगला, नरेंद्र अग्रवाल, मंडी प्रधान बिट्टू कंसल, परमजीत चीमा, एमएल ऋषि, जगदीश गुल्लू, बंटी गुंबर, शम्मी कौशल, राजू वधवा, संजीव भांवरा, अजय, रामकुमार, पुरुषोत्तम गोस्वामी, तरसेम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed