फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government seeks application from interested artists for symbol of martyrs' memorial

Kurukshetra News: शहीदी स्मारक के प्रतीक चिह्न के लिए सरकार ने इच्छुक कलाकारों से मांगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Government seeks application from interested artists for symbol of martyrs' memorial
कुरुक्षेत्र। जिला अंबाला में शहीदी स्मारक में प्रतीक चिह्न को बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने इच्छुक कलाकारों/ डिजाइनरों और अन्य लोगों से आवेदन मांगे हैं। जिस भी व्यक्ति का सबसे बेहतर प्रतीक चिह्न होगा उस व्यक्ति को सरकार द्वारा एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। शहीद स्मारक के निदेशक डाॅ. कुलदीप सैनी ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई 1857 की क्रांति के दौरान शहीद हुए वीर जवानों की याद में 22 एकड़ में राज्य सरकार शहीदी स्मारक का निर्माण कर रही है जो अंतिम चरण में है। सरकार इस स्मारक को भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। आगामी दिनों में लोग इस स्मारक के जरिए न सिर्फ आजादी के इतिहास के बारे में जान पाएंगे बल्कि प्रेरणा भी लेंगे। इस स्मारक को और भव्य बनाने और इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए इस स्मारक में एक खास प्रतीक चिह्न लगाया जाएगा। जो भी व्यक्ति इच्छुक है वो एक अप्रैल शाम पांच बजे तक डायरैक्टरशहीदीस्मारएटदॉरेटजीमेलडॉटकॉम पर अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed