फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government of Triple Engine to slam development works in city: DD

ट्रिपल इंजन की सरकार से शहर में विकास कार्यों की झड़ी लगाई जाएगी : डीडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Government of Triple Engine to slam development works in city: DD
इस्माईलाबाद। पुराने शिव मंदिर में नवनिर्वाचित चेयरपर्सन मेघा बंसल के साथ जयभगवान शर्मा । विज्ञप
इस्माईलाबाद। पिहोवा से भाजपा प्रत्याशी रहे जयभगवान शर्मा ने कहा कि शहर में अब ट्रिपल इंजन की सरकार से विकास कार्यों की झड़ी लगा दी जाएगी। वे यहां भाजपा की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन मेघा बंसल से मिलने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्ड से लेकर संसद तक भाजपा पार्टी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। सभी जगह भाजपा को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। शहर में भी जनता ने भाजपा की मेघा बंसल को अपना समर्थन देकर 311 वोट से विजयी बनाया है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा की नहीं बल्कि प्रत्येक शहर वासी की अपनी जीत है। शहर के विकास के लिए किसी भी तरह की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी में योग्यता के आधार पर प्रत्येक वर्ग को पूरा मान सम्मान दिया गया है, जिसके चलते आज पार्टी युवा वर्ग की भी पहली पसंद बन गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर में युद्ध स्तर पर विकास कार्य चलाकर शहर की कायापलट की जाएगी। इस समय उनके साथ नवनिर्वाचित चेयरपर्सन मेघा बंसल, पूर्व मंडल अध्यक्ष चिरंजीव गर्ग, प्रहलाद भगत शर्मा सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed