फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Government ignoring ASHA workers

Kurukshetra News: आशाकर्मियों को नजरअंदाज कर रही सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Government ignoring ASHA workers
कुरुक्षेत्र। विभिन्न मांगों के समर्थन में आशा कर्मियों का धरना 52 वे दिन भी जारी रहा। वीरवार को आशा कर्मियो ने लघु सचिवालय में इकट्ठा होकर रोष जताया व जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है।
विज्ञापन

आशा वर्कर यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू मांगे पूरी होने तक धरना प्रदर्शन करने पर अड़ी हैं। जिला प्रधान पिंकी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे उनमें सरकार के खिलाफ रोष पनप रहा है। सभी आशा कर्मियों से 24 घंटे काम लिया जा रहा है, लेकिन वेतन सिर्फ चार हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहा है।
विज्ञापन

इससे उनका घर का गुजारा मुश्किल हो रहा है, लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नही ले रही है। आशा कर्मियों के बगैर गांव तथा शहर में कई लोग परेशान हो रहे है। आंदोलन के बाद भी आशा कर्मी उन लोगों की सहायता के लिए पहुंच जाती हैं। यह सब लोग भी आशा कर्मियों के साथ हैं। मांगे पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर राज्य उपप्रधान रानी देवी, सचिव कुसुमलता, जिला उपप्रधान उषा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed