फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Got relief from the heat due to heavy rain, Kurukshetra

झमाझम बारिश होने पर गर्मी से मिली निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Got relief from the heat due to heavy rain, Kurukshetra
बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मंगलवार का दिन कुरुक्षेत्र वासियों के लिए बारिश के साथ शुरू हुआ। सुबह शुरू हुई बारिश व तेज हवाओं के चलते गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं बारिश ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी। धान की पकी फसल देख किसान चिंतित दिखे।
सुबह करीब 10 बजे तक चली बारिश के बाद का मौसम लोगों के लिए राहत भरा रहा। वहीं शहर की गलियों व सड़कों पर भी पानी जमा हो गया, जिससे निकासी के दावों की भी पोल खुल गई। थानेसर में 14 एमएम, लाडवा में 16एमएम व बाबैन क्षेत्र में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

किसानों की मानें तो पिछले फसल के लिए यह फायदेमंद साबित होगी, लेकिन जो फसल पक चुकी है वह तेज हवा के चलते गिर भी गई। उसमें नुकसान की आशंका है। वहीं धान की कटाई पर भी बारिश का असर पड़ा है। पिछले कई दिनों से किसान धान की कटाई में भी जुटे थे तो मंडियों में भी आवक बढ़ने लगी थी। बारिश का असर इस पर भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed