फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Goods worth one lakh were called as PG operator, payment was not given

Kurukshetra News: पीजी संचालक बताकर मंगाया एक लाख का सामान, नहीं दिया भुगतान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Goods worth one lakh were called as PG operator, payment was not given
कुरुक्षेत्र। खुद को पीजी संचालक बताकर एक लाख रुपये का सामान मंगवाकर दुकानदार से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। दुकानदार के मुताबिक उसने आरोपी के कहने पर सामान तो भेज दिया लेकिन वह भुगतान दिए बिना फरार हो गया।
विज्ञापन

सेक्टर पांच निवासी सोमप्रकाश ने थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी पिपली बस अड्डे के सामने किराने की दुकान है। कुछ दिन पहले उसके पास अरुण नाम का एक व्यक्ति आया था। उसने बताया कि उसका लाडवा रोड पर पीजी है। उसे डेढ़ लाख रुपये का किराने का सामान चाहिए। इसके बाद उसने घर पहुंचकर सामान की सूची उसके व्हाट्स एप पर भेज दी और सामान उमरी के पास डेरा झिंडा बाजीगर पर मंगाया था। आरोपी ने इस जगह पर पिता द्वारा गाड़ी चालक को भुगतान देने का आश्वासन दिया था। उसने पिपली से यासीन का ऑटो किराए पर लेकर उसमें सामान लादकर अरुण की बताई जगह पर भेज दिया। उसने अरुण को फोन करके सामान का भुगतान चालक को देने के लिए कह दिया। कुछ देर बाद चालक ने उसे बताया कि एक व्यक्ति ने एक बैग बादाम गिरी, दो पेटी काजू, एक बैग राजमा, एक टीन रिफाइंड, एक बैग चावल, सात बॉक्स सिगरेट गोल्ड फ्लैग अपनी कार में रख लिए लेकिन वह पैसे नहीं दे रहा है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तब तक आरोपी अपनी कार से फरार हो चुका था। आरोप है कि वह करीब एक लाख रुपये का सामान लेकर भागा है। उसने आरोपी की ओर से कुरुक्षेत्र व लाडवा में बताए पीजी और आरोपी के बारे में पड़ताल भी की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed