फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gita will be installed in the Canadian Parliament today, Kurukshetra

कनाडा की संसद में आज स्थापित होगी गीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Gita will be installed in the Canadian Parliament today, Kurukshetra
कनाडा की क्वींस पार्क संसद, जहां स्थापित की जाएगी गीता। - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कनाडा में 16 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों के चलते 14 सितंबर और कनाडा तिथि के अनुसार 13 सितंबर को कनाडा के ओंटारियो सिटी की क्वींन पार्क संसद में पवित्र ग्रंथ गीता को स्थापित किया जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने जारी बयान में कहा कि इससे पहले पवित्र ग्रंथ गीता को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के प्रयासों से मॉरिस और लंदन जैसे देशों में स्थापित किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को विश्व पटल पर लाने और पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र और हरियाणा ही नहीं अपितु मारीशस, लंदन और कनाडा जैसे देशों में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के प्रयासों से कनाडा की अंटोरियों की क्वींस पार्क संसद में पवित्र ग्रंथ गीता को स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस समारोह में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ चंद्रकांत कटारिया, केडीबी के सदस्य उपेंद्र सिंघल, हरियाणा के मूल निवासी गुलाब सिंह, संदीप गुप्ता, आचार्य ऋषि राम, सतीश टक्कर, नवल बजाज, राजेश विशिष्ट, सौम्या मिश्रा, सुरेश अग्रवाल, हेमंत पवार, पम्मी कपूर, दीपन, अभिषेक तंवर, महिंद्र भंडारी, विशाल गोयल,पूजा गुप्ता सहित विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed