फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Girls showed stamina in sports competitions, Kurukshetra

खेल मुकाबलों में छात्राओं ने दिखाया दमखम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:47 AM IST
विज्ञापन
Girls showed stamina in sports competitions, Kurukshetra
राजकीय कॉलेज पलवल में खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में शुक्रवार को दो दिवसीय तीसरी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता गांव खेड़ी रामनगर स्थित माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कराई जा रही है। पहले दिन 200 मीटर, 800 मीटर दौड़ व जैवलिन थ्रो प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया।
जैवलिन थ्रो में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अलिपा ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की सलोनी ने दूसरा और बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा मोनिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा शिवानी ने दूसरा और सलोनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा तमन्ना शर्मा ने पहला, बीए प्रथम वर्ष की छात्रा आयुषी ने दूसरा और बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा नेहा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शनिवार को खिलाड़ियों के बीच ऊंची कूद, लंबी कूद सहित कई प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि खेल के माध्यम से हम अपने तन मन को स्वस्थ, सक्रिय रख सकते हैं। हमारी बेटियों ने खेलों में उपलब्धियां हासिल करके विश्व स्तर पर हमारा नाम चमकाया है। इसलिए प्रत्येक छात्रों को किसी न किसी खेल प्रतियोगिता में अवश्य भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि सुरेश शर्मा में कहा कि खेल 21वीं सदी का भविष्य हैं, जिनके माध्यम से हम कॅरियर व उत्तम चरित्र का निर्माण कर सकते हैं। कहा कि खेलों के माध्यम से हम श्रेष्ठ व्यक्तित्व व नेतृत्व क्षमता, अनुशासित जीवन निर्वाह कर सकते हैं। हमारी बेटियों ने खेलों में परचम लहराकर विश्व स्तर पर देश को नई पहचान दिलाई है। इसलिए प्रत्येक छात्रा को कम से कम एक खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर शारीरिक विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed