फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Get gold jewelery removed from the woman by putting a sack on her husband's head

नकाबपोश बदमाशों ने पति के सिर पर देसी कट्टा तान कर महिला से उतरवाए सोने के जेवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Get gold jewelery removed from the woman by putting a sack on her husband's head
शिवपुरी रोड पर बुधवार सुबह पौने 6 बजे दंपती से लूट की वारदात हुई। कट्टे के दम पर बाइक सवार दो बदमाश सैर कर रहे दंपती से सोने की चेन और टॉप्स लूटकर फरार हो गए। एक बदमाश ने बाइक से उतरते ही युवक के सिर पर कट्टा तान दिया। घबराई महिला ने अपनी गले की चेन और टॉप्स बदमाश के हवाले कर दिए। दोनों बदमाश पांच से सात मिनट के अंदर ही पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। हालांकि युवक ने कुछ देर बाद पास में बने मंदिर के पुजारी के साथ बाइक पर बदमाशों की तलाश भी कोशिश की, मगर बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। उधर, पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सीआईए की टीम भी मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना पिहोवा शहर में दर्ज शिकायत में महिला प्रीति वासी मेन बाजार पिहोवा ने कहा कि वह सुबह साढ़े 5 बजे अपने पति पुनीत के साथ सैर करने के लिए निकली थी। वह दोनों गुहला रोड, मुल्तानी कॉलोनी और शिवपुरी रोड से होते हुए घर की तरफ जा रहे थे। जब वह स्वर्गधाम के पास पहुंचे तो तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आए। दोनों ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। इनमें एक युवक बाइक से उतरते ही उनके पास आया और उसने उसके पति के सिर पर कट्टा तान कर जेवर, कैश और अन्य कीमती सामान जल्दी से उसके हवाले करने की धमकी दी। ऐसा न करने पर बदमाश ने उसके पति को मारने की धमकी दी। तब महिला ने अपनी सोने की चेन और टॉप्स उसके हवाले कर दिए। जेवर लेने के बाद दोनों बदमाश अपनी बाइक पर सवार होकर मॉडल टाउन की तरह फरार हो गए। घर पहुंच कर दंपती ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर आईपीसी की धारा 392 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले को लेकर सिटी थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। सीआईए भी मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस टीम आसपास सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। घटनास्थल के पास से लगे कैमरे से फुटेज बरामद हुई है, जिसमें बदमाश दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया तथा शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महीने बाद आज गए थे सैर करने
पुनीत ने बताया कि पिछले दो महीने से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। डॉक्टर ने उसे सुबह सैर करने की हिदायत दी थी। आज वह पहले ही दिन सैर करने के लिए गए थे। वारदात के समय घटनास्थल के आसपास कोई नहीं था। उसके आशंका है कि बदमाश उनकी रेकी कर रहे थे। मात्र पांच से सात मिनट के भीतर ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। उसके पास मोबाइल भी था, जो कि उसने रात को ही साइलेंट लगा दिया था। अगर मोबाइल की बजता तो बदमाश उसे भी ले जाते। घर आकर उसने डायल 112 पर कॉल करके मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed