फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Geeta Jayanti special train will run from Jind to Kurukshetra for six days from today.

Kurukshetra News: आज से जींद से कुरुक्षेत्र के लिए छह दिन चलेगी गीता जयंती स्पेशल ट्रेन

Sat, 22 Nov 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 22 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Geeta Jayanti special train will run from Jind to Kurukshetra for six days from today.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र-जींद रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए शनिवार से रूट पर प्रशासन गीता जयंती स्पेशल ट्रेन दौड़ाएगा। जोकि दिन में दो बार यात्रियों के लिए चलेंगी। इसके लिए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। स्टेशन अधीक्षक शंकर लाला मीणा ने बताया कि 22 नवंबर से 30 नवंबर तक रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन चलाई जाएगी। 30 नवंबर के बाद एक दिन महोत्सव के समापन पर 5 दिसंबर को भी ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन

गीता महोत्सव पर हर साल कुरुक्षेत्र-जींद रूट पर स्पेशल ट्रेन को चलाया जाता है। कुरुक्षेत्र-जींद रूट पर रोडवेज के तीन टाइम हैं। बसों की संख्या कम होने के कारण व यात्रियों के महोत्सव में ज्यादा पहुंचने के कारण अव्यवस्था रहती है। जिसे देखते हुए रेलवे ने ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ड्यूटी इंस्पेक्टर बलदेव ने बताया कि रोडवेज की कुरुक्षेत्र से जींद के लिए सुबह 7 बजकर 20 मिनट, 9 बजकर 55 मिनट, 2 बजकर 50 मिनट पर बस चलती है।
विज्ञापन

दोपहर दो व रात साढे आठ बजे चलेगी ट्रेन
कुरुक्षेत्र से जींद एवं कुरुक्षेत्र से बादली के लिए विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेन रोजाना कुरुक्षेत्र से जींद के लिए दो बजे, कुरुक्षेत्र से बादली रात आठ बजकर 40 मिनट पर चलेगी। ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed