फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   geeta jayanti, kurukshetra, inogeration, kurukshetra

भूमि पूजन के साथ गीता जयंती महोत्सव का आगाज

Sun, 20 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Sun, 20 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन तथा खूंटा गाड़ने की परंपरा कार्यक्रम के साथ गीता जयंती महोत्सव का शनिवार को आगाज किया गया। जयराम संस्थाओं की ओर से किए गए कार्यक्रम में डीसी सुमेधा कटारिया मुख्यातिथि रही तो वहीं नप अध्यक्ष उमा सुधा, संत महेश मुनि,  शुकदेवाचार्य, कंवलजीत अजराना, विद्यापीठ की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं नगर के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

विज्ञापन


इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि गीता जयंती महोत्सव के आयोजन के लिए यह संस्था हर वर्ष आगे रहती है और पिछले 26 वर्षों से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड एवं नगर की अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से परिवार की भांति गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश के सभी ब्लॉकों में गीता जयंती महोत्सव पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है जबकि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के आयोजन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। जहां देश के 574 जिलों से 574 प्रतिनिधियों और 18 हजार बच्चों द्वारा सामूहिक श्लोकोच्चारण होगा।
विज्ञापन


इसी के साथ विश्व के धर्म गुरुओं द्वारा संसार भर के विभिन्न देशों में श्रद्धालुओं के साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण होगा। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर ब्रह्म सरोवर पर महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति गीता यज्ञ, गीता पूजन में भाग लेने के साथ-साथ श्रीकृष्ण अर्जुन रथ के पास श्रीकृष्णा सर्किट प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी ने कहा कि धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भगवद गीता को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य अभी किया जाना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed