फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gang war in district jail, one prision injurd

जेल में भिड़े हवालाती, चले हथियार

Tue, 01 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 01 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Gang war in district jail, one prision injurd
जिला कारागार में हत्या के मामले में बंद दो हवालाती गुटों के बीच संघर्ष हो गया। जेल में बंद हवालातियों ने एक हवालाती पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


घायल हवालाती को एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। शोर मचने पर जेल अधीक्षक और अन्य जेल कमिर्यों ने बंदियों को अलग किया। अस्पताल में दाखिल घायल ने जेल प्रशासन पर मामले को लेकर पक्षपात करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों गुटों में पहले भी मारपीट हो चुकी है। इस मामले में सोमवार देर रात तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ था। एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल घायल हरविंदर निवासी बाबैन ने बताया कि वह हत्या के एक मामले में जिला कारागार में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह जेल के ब्लॉक-2 स्थित आर-4 में बंद है। आरोप लगाया कि जेल के भीतर कैदियों की रोजाना सुबह-शाम गिनती होती है। उसकी बैरक में ही देवेंद्र और अश्वनी नाम के दो अन्य बंदी भी हैं। गिनती के दौरान उन दोनों की एक दिन गिनती कट गई थी। इसका आरोप उन्होंने उस पर लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों उससे रंजिश पाले हुए थे। वह रविवार को बुखार की दवाई लेने के लिए जेल में बने अस्पताल जा रहा था।


इसी दौरान उस पर पीछे से देवेंद्र, अश्वनी और दो अन्य कैदियों ने हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर जेल कर्मचारी ने शोर मचा दिया। इस पर जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत आदि मौके पर पहुंच गए। इसी बीच हरविंदर गुट के हवालाती भी वहां पहुंच गए और संघर्ष शुरू हो गया। दोनों गुटों को अलग कराने में जेल प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान जेल अधीक्षक जगत भी चोटिल हो गए।

कट्टन और बैडमिंटन रेकेट से किया हमला
हरविंदर ने आरोप लगाया कि हमलावर बंदियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया। उसकी कमर और पेट में जख्म हुए हैं। बताया जा रहा है कि बंदियों ने बैडमिंटन के रैकेट को तोड़कर नुकीला बना लिया था। साथ ही अन्य तेजधार हथियार कट्टन से उस पर हमला किया। जेल अधिकारियों के अनुसार कैदी चम्मच, गिलास आदि को घिसकर कट्टन बना लेते हैं। यह बेहद पैना और नुकीला होता है। इन्हीं हथियारों से हरविंदर को घायल कर दिया।

पहले भी भिड़े थे दोनों गुट
जेल अथॉरिटी के अनुसार देवेंद्र और हरविंदर गुट में करीब दो माह पहले भी मारपीट हो चुकी है। दोनों गुटों में कई बड़ी आपराधिक वारदातों में संलिप्त हवालाती हैं। दोनों गुटों के बीच लंबे समय से चौधर को लेकर विवाद है। उस समय भी जेल प्रशासन ने मारपीट के बाद दोनों गुटों की गिनती अलग-अलग करवा दी थी। इसे लेकर आपस में रंजिश जारी है। रविवार को दोपहर के समय हरविंदर को अकेला देखा तो उस पर देवेंद्र गुट ने हमला कर दिया।  



जेल में बंद कुछ हवालातियों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में एक विचाराधीन बंदी हरविंदर घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई के लिए जेल महानिदेशक और एसपी कुरुक्षेत्र और सेक्टर-7 चौकी प्रभारी को लिखित पत्र भेज दिया गया है। आगामी कार्रवाई पुलिस करेगी। इसके अलावा दोनों गुटों के बीच रंजिश काफी बढ़ती जा रही है। इसलिए जिला सत्र न्यायाधीश को भी लिखित में पत्र भेजकर हमलावर गुट की जेल स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है। 
सोमनाथ जगत, जेल अधीक्षक, जिला कारागर, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed