{"_id":"62a10d2257828167553af617","slug":"fury-among-farmers-for-giving-electricity-supply-to-the-fields-for-five-hours-memorandum-submitted-kurukshetra-news-knl1109208124","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों की बिजली सप्लाई पांच घंटे देने से किसानों में रोष, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों की बिजली सप्लाई पांच घंटे देने से किसानों में रोष, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू के ब्लाक प्रधान गुरनाम सिंह चम्मू की अध्यक्षता में किसानों ने बिजली निगम कार्यालय में पहुंचकर खेतों की बिजली आपूर्ति कम किए जाने के पर विभाग के खिलाफ रोष प्रकट किया। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में एसडीओ गुरदीप सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। ब्लॉक प्रधान गुरनाम सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते फसल को पानी की अधिक जरूरत है, लेकिन बिजली विभाग द्वारा खेतों में बिजली आपूर्ति मात्र पांच घंटे दी जा रही है, जो पर्याप्त नहीं है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आपूर्ति आठ घंटे दी जाती थी। इस वर्ष गर्मी होने से गन्ने की फसल, डीएसआर की गई धान, सब्जी व पशुओं के चारे व अन्य फसलों को पानी की अधिक जरूरत पड़ती है। इसके अलावा धान का सीजन भी शुरू होने को है ऐसे में मात्र पांच घंटे बिजली सप्लाई दिए जाने से किसानों की फसलें सूख रही है। मांग रखी है कि पिछले वर्ष की तरह खेतों के लिए आठ घंटे की जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। किसान समय रहते धान की रोपाई का कार्य शुरू कर सके। इसी तरह गांव झांसा के बिजली विभाग कार्यालय में भारी संख्या में किसानों ने पहुंच कर खेतों की बिजली की पूरी आपूर्ति किए जाने को लेकर सीए जसवंत सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पिपल सिंह, हरपाल सिंह, शेर सिंह, महिंद्र सिंह, निर्मल, राजवीर, बिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।