फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of Rs 9.81 lakh in the name of sending money to Canada

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 9.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 9.81 lakh in the name of sending money to Canada
कुरुक्षेत्र। कनाडा भेजने के नाम पर 9.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दंपती समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी एजेंट ने 3.30 लाख रुपये कनाडा की फाइल लगाने के लिए अग्रिम राशि के तौर पर लिए थे। थाना केयूके में गुरमेल सिंह निवासी गंगहेड़ी ने बताया कि वह अपने बेटे गुरजंट सिंह को कनाडा भेजना जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात गुलाब सिंह से हुई, जिसने उसके बेटे को 15 लाख रुपये में कनाडा भेजने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

आरोपी ने कनाडा की फाइल लगाने के लिए अग्रिम राशि के तौर पर 3.30 लाख रुपये मांगे थे। विश्वास करके उसने यह राशि आरोपी की पत्नी के खाते में डाल दी थी साथ ही उसके बेटे का पासपोर्ट आरोपी के हवाले कर दिया था। कुछ दिन बाद आरोपी सात लाख रुपये और मांगे थे। 23 जून 2023 को उसने 6,51,548 रुपये आरोपी को दिए थे। कुछ समय बीतने के बाद आरोपी ने उसके बेटे का पासपोर्ट वापस कर दिया। उन्होंने राशि वापस मांगी तो आरोपी ने आश्वासन दिया कि कनाडा बैंक के खाते में डाली गई राशि उनके खाते में वापस आ जाएगी। बाद में उन्होंने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी ने उसके बेटे की कोई फाइल कनाडा भेजने के लिए नहीं लगाई थी। आरोपी ने उनके साथ करीब 9.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed