{"_id":"65381f98764e57500b07fbf4","slug":"fraud-of-rs-417-lakh-in-the-name-of-sending-money-to-england-three-named-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-7467-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर 4.17 लाख की धोखाधड़ी, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: इंग्लैंड भेजने के नाम पर 4.17 लाख की धोखाधड़ी, तीन नामजद
Wed, 25 Oct 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। इंग्लैंड भेजने के नाम पर 4.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी बलविंद्र सिंह, हैप्पी कश्यप और श्रवण कुमार के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने कई लोगों से इंग्लैंड का मल्टीपल वीजा लगवाने के नाम पर रुपये लिए और बाद में आरोपी फरार हो गए।
थाना शहर में दर्ज शिकायत में अनिल निवासी बाबैन ने बताया कि आरोपी बलविंद्र ने उसे मल्टीपल वीजा पर इंग्लैंड भेजकर उसे वर्क परमिट में कराने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने उससे 10 लाख रुपये मांगे थे। इसमें 3.57 लाख रुपये ऑनलाइन और 60 हजार रुपये नकद बतौर एडवांस देने होंगे। उसकी बातों में आकर उसने 1.07 लाख रुपये अपने छोटे भाई राजू के मोबाइल से फोन-पे, ढाई लाख रुपये अपने पेटीएम और 60 हजार रुपये उसके कार्यालय में नकद दिए।
आरोपी ने उसे विश्वास दिलाया कि उसकी फाइल का काम शुरू दिया और पांच सितंबर को कार्यालय से उसकी फाइल मिल जाएगी। उस दिन वह उसके कार्यालय पहुंचा तो वहां पहले से कई लोग मौजूद थे। आरोपी अपना कार्यालय बंदकर उन सबके रुपये लेकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।