{"_id":"67783cbd1e56cf107f083ccd","slug":"fraud-of-rs-10-lakh-in-crypto-currency-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-129459-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: क्रिप्टो करेंसी में रुपये लगा 10 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: क्रिप्टो करेंसी में रुपये लगा 10 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। क्रिप्टो करेंसी में रुपये लगाकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी राजकुमार ने शिकायतकर्ता को उसकी कंपनी में रुपये लगाकर मोटा कमीशन देने का झांसा दिया था। थाना सदर में दर्ज शिकायत में हरप्रीत कौर निवासी लाडवा रोड ने बताया कि उसकी कपड़ों की दुकान है। वह आरोपी राजकुमार को काफी समय से जानती थी। आरोपी ने उसे उसकी कंपनी में रुपये लगाकर अच्छा कमीशन दिलाने का आश्वासन दिया।
आरोपी पर विश्वास करके उसने 30 अप्रैल 2022 को अपने दो बेटों के नाम से 26-26 हजार रुपये देकर दो आईडी. लगवा दी। थोड़े दिन बाद आरोपी ने उसे ज्यादा रुपये लगाने पर ज्यादा फायदा होने का झांसा दिया। आरोपी उससे सात मई को 1.19 लाख रुपये, 23 मई को 2.02 लाख, 15 जून को तीन लाख रुपये अलग-अलग आईडी के नाम पर ले गया। आरोपी कुछ दिन बाद कमीशन के साथ सारा रुपया वापस आने का आश्वासन देता रहा।
इसके अलावा आरोपी के कहने पर उसने अपने जानकार मुकेश शर्मा के 26 हजार, पवन शर्मा के 23 हजार, पुष्पा के नौ हजार, मानक सिंह, चिराग व निर्मला शर्मा के करीब साढ़े 16-16 हजार रुपये, राजदीप सिंह के 39 हजार और जस्सी के 71 हजार रुपये अलग-अलग समय पर उनकी आईडी के साथ लगवा दिए।
विज्ञापन
आरोपी ने उन सब से करीब 10 लाख रुपये लेकर कंपनी में लगाए, मगर आरोपी कमीशन देने के नाम पर उनको गुमराह करता रहा। उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।