फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of one and a half lakhs in the name of getting loan, Kurukshetra

लोन दिलाने के नाम पर सवा लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud of one and a half lakhs in the name of getting loan, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जलेबी की रेहड़ी लगाने वाले को लोन दिलाने का झांसा देकर शातिर ने एक लाख 10 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने शिकायतकर्ता को 12 लाख रुपये होम लोन दिलाने का आश्वासन दिया था। शिकायतकर्ता ने रुपये उधार लेकर बैंक अकाउंट में डाले थे। ठगी के बाद आरोपी ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
थाना शाहाबाद पुलिस को दी शिकायत में वीरेंद्र वासी सुभाष नगर ने कहा कि वह जलेबी की रेहड़ी लगाता है। दो मार्च को विनोद वासी सिंगला मार्केट फगवाड़ा (पंजाब) उसकी रेहड़ी पर जलेबी खाने आया था। उसने बताया कि वह होम लोन कराने का काम करता है। उसने उसे 12 लाख रुपये होम लोन दिलाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

वह उसकी बातों में आ गया और लोन संबंधी कागजात उसे दे दिए। आरोपी ने उसे बताया कि उसे एक्सिस बैंक में खाता खुलवाना पड़ेगा, जिसमें उसे छह हजार रुपये डलवाने होंगे। उसके कहने पर उसने खाते में छह हजार रुपये की राशि जमा करा दी थी। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे फोन पर बताया कि उसका लोन पास हो गया है, मगर उसे लोन की राशि लेने के लिए अपने खाते में एक लाख 10 हजार रुपये की राशि शो (दिखानी) करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद वह फाइनेंस कंपनी से उसकी लोन की राशि ट्रांसफर करा देगा। लोन के लिए उसने किसी से एक लाख 10 हजार रुपये उधार लेकर अपने खाते में जमा करा दिए थे। उसके खाते से 12 मार्च की रात एक लाख 10 हजार रुपये की धन राशि निकल गई। इस पर उसने अगले दिन आरोपी को कॉल तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद से उसकी आरोपी के साथ कोई बात नहीं हुई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed