{"_id":"6685fc17c9a0d0cf990fc8f5","slug":"fraud-of-five-lakh-rupees-in-the-name-of-sending-it-to-new-zealand-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-120397-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी
Thu, 04 Jul 2024 07:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
लाडवा। न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने एक एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी प्रमोद शर्मा निवासी रादौरी जिला यमुनानगर ने शिकायतकर्ता के बेटे को 18 लाख रुपये में न्यूजीलैंड भेजने का झांसा दिया था।
थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में कृष्ण लाल निवासी जैनपुर जाटान ने बताया कि आरोपी प्रमोद शर्मा ने उसके बेटे को सितंबर में न्यूजीलैंड भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने फाइल प्रक्रिया शुरू करने के एवज में दो लाख रुपये एडवांस लिए थे।
कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे बताया कि उसके बेटे का वीजा लग चुका है। साथ ही आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये की मांगे, जिस पर उसने अपने दोस्त के साथ जाकर आरोपी को डेढ़ लाख रुपये थमा दिए की। उसके बाद वे आरोपी से लगातार अपने बेटे को न्यूजीलैंड भेजने की बात करते रहे, मगर आरोपी जल्द ही टिकट बनवाने की बात कहता रहा। 10 जनवरी को आरोपी ने उनसे टिकट करवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे। उसने अपनी पत्नी के खाते से रुपये निकाल कर आरोपी को दिए, मगर आरोपी उसके बाद टालमटोल करता रहा। उसने आरोपी से अपने रुपये वापस मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।