{"_id":"622e54dac3e8963d7679f2b9","slug":"fourlane-project-approved-to-connect-pehowa-with-haridwar-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1017942102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहोवा को हरिद्वार से जोड़ने का फोरलेन प्रोजेक्ट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहोवा को हरिद्वार से जोड़ने का फोरलेन प्रोजेक्ट मंजूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। तीर्थ नगरी पिहोवा को धर्मनगरी हरिद्वार के साथ जोड़ने के लिए पटियाला-यमुनानगर फोरलेन सड़क प्रोजेक्ट को सरकार से हरी झंडी मिल गई है। इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा गया था और मुख्यमंत्री के प्रयासों से केंद्रीय मंत्री नितिन गडक़री ने इस प्रोजेक्ट पर अपनी मोहर लगा दी है। इस प्रोजेक्ट पर शीघ्र कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसी पुष्टि खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने की। वे रविवार को पिहोवा में मेन चौक पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
खेल राज्यमंत्री के साथ हरियाणा के शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता नगर निकाय चुनाव से पहले पिहोवा का दौरा करने पहुंचे थे। संदीप सिंह ने कहा कि पिहोवा व दूरदराज से तीथ नगरी में आने वाले लोगों की मांग थी कि पंजाब व यूपी को जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन किया जाए ताकि पंजाब व हरिद्वार को जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। लोगों की मांग को पूरा करने के लिए पिहोवा से यमुनानगर तक की सड़क को फोर लेन करने के प्रस्ताव को तैयार करके मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया था।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस प्रोजेक्ट को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के बनने से पिहोवा, पंजाब व यूपी के लाखों यात्रियों को फायदा होगा। शहरी निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि पिहोवा और इस्माईलाबाद नगर पालिका को साढ़े चार-चार करोड़ की अनुदान राशि विकास कार्यों के लिए उपलब्ध करा दी गई है। इस राशि से पिहोवा और इस्माईलाबाद शहर की गलियों, सड़कों, नालियों व अन्य विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। शहरी क्षेत्र में जितनी भी छोटी व बड़ी परियोजनाएं लंबित हैं, उन योजनाओं व परियोजनाओं को भी जल्द पूरा कराने का काम किया जाएगा।