फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four more accused of fatal attack on outpost in-charge arrested

Kurukshetra News: चौकी प्रभारी पर जानलेवा हमला करने के चार और आरोपी पकड़े

Wed, 25 Sep 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 25 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Four more accused of fatal attack on outpost in-charge arrested
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह चौकी प्रभारी पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृष्ण उर्फ काकू, राजेश उर्फ कन्नड़, अजय उर्फ डाकू व सूरज उर्फ मुत्तू निवासी दबखेड़ी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो डंडे व बाइक बरामद हुई। इस मामले में पुलिस आठ आरोपियों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

थाना केयूके के अंतर्गत ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी प्रिंस को 16 सितंबर को सूचना मिली थी कि एसवाइएल नहर ज्योतिसर के पास कुछ युवक हथियारों के साथ खड़े हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी प्रिंस पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। नहर के दूसरी तरफ कुछ युवक में हथियार लेकर खड़े दिखे तो चौकी प्रभारी प्रिंस उनसे पूछताछ के लिए उनके पास चले गए थे। इस दौरान उन युवकों ने चौकी प्रभारी पर हथियारों से हमला कर दिया था। उनमें से एक युवक ने चौकी प्रभारी के पेट में चाकू घोंप दिया। शोर सुनकर अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस कर्मचारियों ने उनको इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया। मामले की जांच के बाद सीआईए-दो ने 17 सितंबर को आरोपी सोनू निवासी दबखेड़ी को गिरफ्तार किया था। तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपी सोनू से वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद हुआ था।
विज्ञापन

आगामी जांच करते हुए टीम ने 21 सितंबर को आरोपी हितेश उर्फ तेशी व वंश निवासी जोगना खेड़ा को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। उसके बाद टीम ने आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ चुप्पा निवासी दबखेड़ी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल दो डंडे, बाइक व चाकू बरामद किया। सोमवार को टीम ने चार आरोपी कृष्ण, राजेश, सूरज व अजय को रेलवे स्टेशन शाहाबाद से गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से सभी आरोपियों को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed