फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four foot crocodile caught from Dabkhedi lake

Kurukshetra News: दबखेड़ी झील से पकड़ा चार फुट का मगरमच्छ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Four foot crocodile caught from Dabkhedi lake
कुरुक्षेत्र। दबखेड़ी गांव की झील से पकड़ा गया मगरमच्छ।

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दबखेड़ी गांव की झील से गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने एक चार फुट एक मगरमच्छ पकड़ा है। इसे पकड़ने के लिए वन्य जीव-जंतु विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया गय था। दोपहर करीब एक बजे चलाए गए अभियान के दो घंटे बाद टीम ने मगरमच्छ को काबू कर लिया। मगरमच्छ करीब चार फुट लंबा है।

गोताखाेर प्रगट सिंह ने बताया कि करीब दो महीने पहले बाढ़ आने के बाद में दबखेड़ी गांव नहर में तीन मगरमच्छ देखे गए थे। तलाश के बाद नहर से कोई मगरमच्छ बरामद नहीं हुआ। बाद में इन मगरमच्छ को झील के आसपास देखा गया। मगरमच्छ को देखे जाने के बाद गांव के लोग डरे हुए थे। बताया कि उनकी टीम ने पिछले महीने 27 अगस्त को भी एक छह फुट के मगरमच्छ को पकड़ा था। इस पकड़े गए मगरमच्छ को जाल लगाकर काबू किया गया है। मगरमच्छ को विभाग की टीम के हवाले कर दिया है। टीम उसे भौर सैयदां के मगरमच्छ प्रजनन केंद्र में छोड़ेगी। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed