फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four employees retired from KU including Assistant Registrar

केयू से सहायक कुलसचिव सहित सेवानिवृत्त हुए चार कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Four employees retired from KU including Assistant Registrar
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को सहायक कुलसचिव सहित चार गैर-शिक्षक कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी दी गई। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने सेवानिवृत्त होने वाले गैर-शिक्षक कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की और विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए उनके सुझाव लिए। साथ ही कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा।
भविष्य में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। इस मौके पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने विचार और अनुभव साझा किए। सभी ने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त होने वालों में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पुनर्मूल्यांकन शाखा की सहायक कुलसचिव परमजीत कौर, बायोटेक्नोलॉजी विभाग के स्टोर कीपर राजकुमार, निर्माण शाखा के दर्शन सिंह तथा होर्टिकल्चर विभाग से माली सोमनाथ शामिल हैं। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र शर्मा, कुटा प्रधान डॉ. परमेश कुमार, डॉ. अनिल गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह, लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर, कुंटिया प्रधान, सेवानिवृत्त एक्सईएन पृथ्वी सिंह सैनी, सामान्य शाखा के सहायक कुलसचिव डॉ. जितेंद्र कुमार, मनीष खुराना व मोहन बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed