फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Four accused of gang attack on brother arrested

भाई पर सामूहिक हमले के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Four accused of gang attack on brother arrested
दो महीने पहले गांव चंदाखेड़ी (यमुनानगर) में अपने भाई पर सामूहिक हमला करने के मामले में एसआईटी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रणबीर सिंह, राजकुमार, बलदेव व रजत वासी यमुनानगर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले की जांच के लिए अंबाला रेंज आईजी के निर्देश पर एसपी कुरुक्षेत्र ने डीएसपी लाडवा भारत भूषण की अगुवाई में थाना प्रभारी लाडवा सतीश कुमार सहित एक एसआईटी गठित की थी। इस एसआईटी ने मामले की जांच करते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 22 जून राजकुमार वासी चंदाखेड़ी थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर ने थाना बिलासपुर को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 10 जून 2021 को वह अपने निर्माणाधीन मकान से खेतों की तरफ जा रहा था। उसी समय उसके भाई रामकुमार, रणबीर, भतीजे संदीप, बलदेव सिंह व रजत ने डंडे-बिंडे से जमीन की निशानदेही कराने को लेकर हमला कर दिया था। इस हमले में उसे काफी चोटें आई थी। शोर मचाने पर उसके भतीजे मौके पर आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर जब काफी लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। शिकायत पर थाना बिलासपुर में मामला दर्ज करके जांच सहायक उपनिरीक्षक निर्मल सिंह को सौंपी थी, मगर शिकायतकर्ता की मांग पर अंबाला रेंज के आईजी ने कुरुक्षेत्र एसपी को एसआईटी बनाकर मामले जांच कराने के आदेश दिए थे। 24 अगस्त 2021 को एसआईटी ने आरोपी रणबीर सिंह, राजकुमार, बलदेव व रजत को गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed