फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Former Union Minister Virendra Singh statement on alliance with JJP in Haryana

Kurukshetra: जजपा संग गठबंधन पर बोले पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह... जिनकी अपनी वोट नहीं उनसे क्या गठजोड़

Sun, 03 Sep 2023 01:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 01:36 PM IST
सार

एक देश एक चुनाव पर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल पूर्व राष्ट्रपति के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। कमेटी क्या रिपोर्ट देती है, यह देखना होगा। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे एक देश एक चुनाव पर पूरी तरह सहमत नहीं है, इससे कहीं ना कहीं संघीय ढांचे को नुकसान होगा लेकिन इसके कई फायदे भी हैं

विज्ञापन
Former Union Minister Virendra Singh statement on alliance with JJP in Haryana
पत्रकारों से बात करते पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने जजपा से गठबंधन पर बयान दिया है। कुरुक्षेत्र पहुंचे वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और जजपा का गठबंधन सरकार चलाने का था चुनाव लड़ने के लिए नहीं। पिछले 9 साल से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है और अब इस स्थिति में पहुंच चुकी है कि किसी भी चुनाव में गठबंधन की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद अगर गठबंधन किया तो पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने जजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिनकी अपनी वोट नहीं रही, उनसे क्या गठबंधन करना। भाजपा का चुनाव के लिए गठबंधन किसी भी स्तर पर न्याय संगत नहीं होगा। 
विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करने पहुंचे हैं और आगामी चुनाव को लेकर क्या रणनीति रहेगी इसका खुलासा दो अक्तूबर को ही होगा तब तक हुए पूरे प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक देश एक चुनाव पर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि फिलहाल पूर्व राष्ट्रपति के नेतृत्व में कमेटी बनाई गई है। कमेटी क्या रिपोर्ट देती है, यह देखना होगा। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे एक देश एक चुनाव पर पूरी तरह सहमत नहीं है, इससे कहीं ना कहीं संघीय ढांचे को नुकसान होगा लेकिन इसके कई फायदे भी हैं इससे जहां बड़े स्तर पर देश व प्रदेश का खर्च बचेगा तो वही बार-बार लगने वाली आचार संहिताओं से भी छुटकारा मिलेगा। 


उन्होंने कहा कि उचाना विधानसभा क्षेत्र से वे इस बार चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह अभी कहा नहीं जा सकता। वे पांच बार विधायक रह चुके हैं और एक बार उनकी पत्नी भी विधायक रही है। वहां के लोगों ने उन्हें भरपूर समर्थन दिया है और आगे भी संकोच नहीं करेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed