{"_id":"622e5633b8fc4a41c51b89c2","slug":"former-cm-hooda-roared-in-dharmanagari-resolved-to-overthrow-the-coalition-government-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1017961148","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में गरजे पूर्व सीएम हुड्डा, गठबंधन सरकार को उखाड़ने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में गरजे पूर्व सीएम हुड्डा, गठबंधन सरकार को उखाड़ने का लिया संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नई अनाज मंड़ी में रविवार को आयोजित विपक्ष आपके समक्ष के चौथे कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ने भाजपा-जजपा सरकार को उखाड़ने फेंकने का संकल्प लिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज हम धर्मनगरी में विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में संकल्प लेने भी आए हैं और संकल्प दिलाने भी आए हैं। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते ुहए कहा कि हरियाणा में हर वर्ग परेशानी में है। यह सरकार जीटी रोड से बनी है, इसे अब जीटी रोड से उखाड़ने का काम किया जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वार्थ में बीजेपी और जेजेपी ने लूट मचा रखी है। हरियाणा के बारे में कोई सोच नहीं है। सड़कों की खराब हालत है। उन्होंने बताया कि उनसे हरियाणा का किसान, मजदूर, गरीब, दलित, व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग मिला और वो सोचते थे कि कोई न कोई तो इस सरकार से संतुष्ट होगा। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग हरियाणा की बीजेपी-जेजेपी सरकार से विमुख दिखाई दे रहा है। आज पूरे देश में हरियाणा बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार में नंबर एक पर है। एचपीएससी, एचएसएससी में नौकरियां परचून की दुकान की तरह बिक रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश चार साल से सेना में भर्ती नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई के चलते आम गृहणी का घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस धारणा से गुरु तेगबहादुर जी ने बलिदान दिया आज उसी भावना से देश बचाने के लिये हम सभी को संघर्ष करना पड़ेगा। आज प्रजातंत्र खतरे में है। सभी को एक होकर लड़ाई लड़नी होगी। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, हरमोहिंदर सिंह चट्ठा, विधायक बीएल सैनी, विधायक मेवा सिंह ने किया। संचालन पूर्व मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
पंजाब में पार्टी की जीत हुई है, आपकी नहीं
पंजाब के चुनाव परिणामों पर बोलते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वहां आम आदमी पार्टी की जीत हुई है न की आपकी। आपकी अपनी सरकार तो हरियाणा में बनेगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा-जजपा को अलविदा कहना होगा।