फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Flood situation not improving in Kurukshetra of Haryana, residential areas also submerged

Haryana: कुरुक्षेत्र में सुधर नहीं रहे बाढ़ के हालात, रिहायशी क्षेत्र भी डूबे, पिहोवा से पंजाब का संपर्क नहीं

Thu, 13 Jul 2023 02:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 13 Jul 2023 02:50 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र में सरस्वती ओवरफ्लो होने के चलते भी आसपास का शहरी व ग्रामीण एरिया पूरी तरह से जलमग्न है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाहाबाद में भले ही अब मारकंडा में 26 हजार क्यूसेक पानी रह गया है।

विज्ञापन
Flood situation not improving in Kurukshetra of Haryana, residential areas also submerged
कुरुक्षेत्र में पानी से बिगड़े हालात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र धर्मनगरी में बाढ़ के हालात सुधरने की बजाए बिगड़ते जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। अब पानी पर नियंत्रण की बजाए बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में अमला जुटा है। गांव ठोल के पास नरवाना ब्रांच नहर व गांव दबखेड़ी के पास टूटी ड्रेन आज तक बंद नहीं हो पाई है, जिसके चलते शहर के दीदार नगर, शांति नगर, आजाद नगर व कल्याण नगर तक जलभराव हो चुका है।

विज्ञापन


विज्ञापन


तीन से चार दिन और बारिश की आशंका
वहीं, सरस्वती ओवरफ्लो होने के चलते भी आसपास का शहरी व ग्रामीण एरिया पूरी तरह से जलमग्न है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाहाबाद में भले ही अब मारकंडा में 26 हजार क्यूसेक पानी रह गया है, लेकिन शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ जलभराव फिलहाल तीन से चार फीट तक है, जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। हालांकि फिलहाल हल्की धूप खिली है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि अगले तीन से चार दिन और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव से दिखने से फैली सनसनी
शाहाबाद में वीरवार को उस समय सनसनी फैल गई जब अनाजमंडी के पास पानी में बहता एक शव मिला। हालांकि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन हुड्डा सेक्टर चौकी पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शव को मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है। मृतक की आयु करीब 50 वर्ष मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed