फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five named for assault

जबरदस्ती घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में पांच नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Five named for assault
जबरदस्ती घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़ने व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि गत दिवस वह शाम को अपने घर की छत पर अपने भतीजे के साथ खेल रही थी। उसी समय गुरदीप व संदीप गली में आए और उसके चाचा के प्लॉट के पास खड़े होकर गेट में लगी ईंटों को उखाड़ कर फेंकने लगे। उसने उनको रोकने का प्रयास किया तो दोनों आरोपियों ने उस पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दी। ईंट उसके पेट व कंधे पर लगी। डर के मारे वह छत से नीचे आंगन में आ गई। मकान का गेट खुला था तो आरोपी उसके घर में घुस आए। उस समय घर में शिकायतकर्ता व उसकी भाभी घर में अकेली थी। गुरदीप व संदीप ने उसे बालों से पकड़ लिया और मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। शिकायतकर्ता अनुसार तेजपाल जो रिश्ते में उसका चाचा लगता है, ने भी उसके पेट में लात मारी। परवारा ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसका फोन भी छीन लिया, लेकिन किसी तरह उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed