फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Five cases of corona came together

कोरोना के एक साथ पांच केस आए सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Five cases of corona came together
मंगलवार को कोरोना के एक साथ पांच केस सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं दो मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया है। अब जिले में कोरोना के कुल छह केस एक्टिव हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अब तक लिए गए 729840 सैंपलों में से 702673 की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वहीं ओमिक्रोन वैरिएंट के 158 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए थे, जिनमें से 105 मामले अभी तक सामने आए थे। जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों का रिकवरी रेट 98.50, और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.68 पर है। मंगलवार को पांच व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और दो मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार अब तक 26868 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है और अब तक 26464 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और कोरोना पॉजिटिव 398 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज बुधवार को 50 स्थानों पर वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 44 व 15 से 18 वर्ष को जिले में 45 जगहों पर डोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed