{"_id":"626c4749716d5d5c2e7ac5a4","slug":"five-accused-arrested-for-snatching-cash-and-gold-chain-by-attacking-the-tipper-driver-of-nap-kurukshetra-news-knl106573835","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप के टिप्पर चालक पर हमला कर नकदी व सोने की चेन छीनने के पांच आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप के टिप्पर चालक पर हमला कर नकदी व सोने की चेन छीनने के पांच आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद के टिप्पर चालक पर हमला कर 30 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो बाइक और दो डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ बाबू वासी झिंझरपुर, रवि वासी पलवल, दीपक उर्फ दीपू वासी सेक्टर-तीन, कर्मचंद उर्फ कर्म वासी सफीपुर उन्नाव (यूपी) व रामकुमार उर्फ रामू हाल वासी सेक्टर-चार को अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया है।
मुकेश कुमार वासी झिंझरपुर ने 15 अप्रैल को थाना शहर थानेसर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह छह साल से नगर परिषद में बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। उसके काम करने का एरिया सेक्टर-आठ का है। 14 अप्रैल को वह सरकारी स्कूल के पास काम कर रहा था। उसी समय विकास व लवली अपने पांच-छह साथियों के आए और उस पर रॉड डंडे-बिंडो से हमला कर दिया था। हमले के बाद आरोपी उसकी जेब से करीब 30 हजार रुपये व उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच के लिए एक एसआईटी गठित की गई। एसआईटी ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो बाइक और दो बिंडे बरामद किए है। साथ ही अदालत में पेश कर आरोपियों को कारागार भेज दिया है।