फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire in PNG's supply line, controlled in eight minutes

Kurukshetra News: पीएनजी की सप्लाई लाइन में लगी आग, आठ मिनट में की काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Fire in PNG's supply line, controlled in eight minutes
शाहाबाद। लाइन को दुरस्त करते अधिकारी व कर्मचारी।
शाहाबाद। नेशनल हाईवे गांव लंडी नौगजा पीर के पास खाद्यान्नों से गुजर रही पाइप्ड नेचुरल गैस पीएनजी की सप्लाई लाइन में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि यह गैस सप्लाई की मुख्य लाइन नहीं थी, जिसके चलते आग तेजी से नहीं फैल पाई।
विज्ञापन

आसपास खेत में काम पर लगे लोगों ने आग लगने की सूचना डायल 112 पर दी तो वहां से सूचना फायरब्रिगेड केंद्र पर दी गई। फायर मैन राजेश कुमार, प्रवीन कुमार दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

फायरमैन राजेश व विपिन ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली तो वे करीब 11 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गये थे और करीब आठ मिनट में ही उन्होंने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि शायद गैस रिसाव के कारण पीएनजी में आग लग गयी थी, लेकिन बड़ा बचाव रहा। समय रहते सूचना न मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं कुछ देर बाद ही कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये और गैस सप्लाई को बंद करवा कर लाइन को दुरुस्त कर दिया गया। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी मॉनिटरिंग गाड़ी लाइन पर नजर रखती है और जैसे ही उन्हें यहां गैस रिसाव व आग की सूचना मिली तो पूरी टीम मौके पर पहुंच गयी और लाइन को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed