फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire in NIT professor's house, loss of lakhs

Kurukshetra News: एनआईटी प्रोफेसर के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Fire in NIT professor's house, loss of lakhs
कुुुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्राेद्यौगिकी संस्थान एनआईटी परिसर स्थित एक प्रोफेसर के घर में अचानक आग लग गई, जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हादसे के समय घर पर कोई नहीं था। जानकारी के अनुसार प्रो. पीसी तिवारी संस्थान परिसर में ही स्थित घर में रह रहे थे। वे किसी कार्य के चलते दिल्ली गए हुए थे जबकि घर से उनकी बहन पूजा अर्चना के लिए मंदिर गई थी। आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि घर से धुआं निकल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल ही दमकल केंद्र पर सूचना दी तो दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। आग इस कदर फैल चुकी थी कि दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं इस हादसे से आसपास रह रहे अन्य कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। हालांकि आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शार्ट सर्किट ही आग लगने का कारण माना जा रहा है। प्रो. तिवारी ने बताया कि आग से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया है, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed