फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fire in 750 bundles of gunpowder in Mandi, loss of more than one crore

मंडी में बारदाना के 750 बंडल में लगी आग, एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fire in 750 bundles of gunpowder in Mandi, loss of more than one crore
Fire in 750 bundles of gunpowder in Mandi, loss of more than one crore - फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। अनाज मंडी में शेड के नीचे रखे बारदाना के बंडलों में सोमवार को अचानक आग लग गई। वहीं रखे 750 से ज्यादा बंडलों में 500 बंडल पूरी तरह जल हए। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। सूचना पाकर उपायुक्त मुकुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक केके गोयल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पिहोवा की कुरुक्षेत्र रोड स्थित अनाज मंडी में शेड के नीचे बारदाना के 750 से ज्यादा बंडल पड़े थे। एक अप्रैल को सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद विभाग ने बारदाना आढ़तियों को वितरित नहीं किया था। आढ़ती लगातार बारदाना वितरित करने की मांग कर रहे थे। सोमवार करीब सवा एक बजे शेड के नीचे पड़े बारदाना में अचानक आग लग गई। बारदाने से धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल के पहुंचने से पहले आग भयावह हो गई।
विज्ञापन

आग भड़कने के कारण शेड और आसपास धुएं फैल गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर आग काफी दूर तक फैल गई थी। दमकल कर्मियों ने मदद के लिए तुरंत अपने अन्य कर्मियों को सूचना दी। पिहोवा सब स्टेशन सहित थानेसर की छह गाड़ियों ने सवा चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग काबू में आने के बाद विभाग की ओर से शेष बारदाना बचाने के लिए जेसीबी बुलाई गई, मगर आग की तपिश और धुएं के कारण राहत कार्य शुरू नहीं किया जा सका। लिहाजा, एक बार फिर दमकल के कर्मियों ने मोर्चा संभाला और पानी डालते हुए जेसीबी चालक की मदद से बचे बारदाना को आग से अलग किया, मगर तब तक 500 से ज्यादा बंडल जल चुके थे। आग से विभाग को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बारदाना के एक बंडल में करीब 500 बोरियां होती हैं और एक बोरी की कीमत मार्केट में करीब 50 रुपये बताई जा रही है।

एक करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान : केके गोयल
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक केके गोयल ने बताया कि बारदाने में आग लगने से एक करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग में 500 बंडल जलकर राख हुए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। इसके बारे में सरकार को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। गेहूं की खरीद सुचारु रूप से शुरू न होने के कारण बारदाना वितरित नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed